आपदा से जीवित बचे पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यक्रम

व्यक्तियों और परिवारों के लिए कार्यक्रम के अतिरिक्त, FEMA के पास आपदा से जीवित बचे पीड़ितों की सहायता के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी हैं।

नोट: कुछ संसाधन केवल अंग्रेज़ी में उपलब्ध हैं।

व्यापक देखभाल और आपातकालीन सहायता

संकट परामर्श सहायता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

केस मैनेजमेंट

कानूनी सेवाएं

बेरोज़गारी सहायता

स्वैच्छिक एजेन्सी समन्वय

रेफ़रल सूचियाँ

अतिरिक्त संसाधन

व्यापक देखभाल और आपातकालीन सहायता

व्यापक देखभाल और आपातकालीन सहायता सेवाएं संभावित घटना से ठीक पहले और घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के दौरान प्रदान की जाती हैं। स्थानीय प्रतिक्रिया केन्द्रों में कर्मचारियों व संसाधनों को तैनात किया जाता है, तथा संभावित घटना से ठीक पहले और घटना की तत्काल प्रतिक्रिया के दौरान व्यापक देखभाल और आपातकालीन सहायता सेवाएं प्रदान की जाती हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रतिक्रिया केन्द्रों पर कर्मचारियों व संसाधनों को तैनात किया जाता है।

सभी प्रभावित जीवित बचे लोग सहायता प्राप्त करने के पात्र होते हैं। समर्थित गतिविधियों में निम्नलिखित कार्य सम्मिलित होते हैं:

  • आश्रय (एकत्रित और गैर-एकत्रित) प्रदान करना
  • भोजन प्रदान करना
  • इमरजेन्सी आपूर्ति का वितरण करना
  • मालिकों और उनके घरेलू पालतू जानवरों, सेवा व सहायता पशुओं को समर्थन प्रदान करना
  • विकलांग वयस्कों व बच्चों तथा ऐक्सेस व कार्यशील आवश्यकताओं वाले अन्य लोगों को समर्थन प्रदान करना
  • व्यापक निकासी समर्थन प्रदान करना
  • वयस्कों व बच्चों का पुनर्मिलन कराना

अपने निकटतम आश्रय स्थलों की खोज करने के लिए, SHELTER और अपना ज़िप कोड  लिखकर  43362 पर भेजें (उदाहरणार्थ, SHELTER 12345)। आप किसी भी समय अमेरिकन रेड क्रॉस शेल्टर मैप के माध्यम से अथवा FEMA ऐप डाउनलोड करके आश्रय स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सामान्य रूप से प्रयुक्त आश्रय वस्तुओं (CUSI) की सूची , आश्रय परिवेश व अन्य सामूहिक स्थापनाओं में जीवित बचे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित वस्तुओं का संकलन है। FEMA इन वस्तुओं से संबंधित साझेदारों के साथ समझौते करता है ताकि आपदा के दौरान इन वस्तुओं का प्रावधान अधिक आसानी से किया जा सके।

संकट परामर्श सहायता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

संकट परामर्श सहायता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जनजातीय और प्रादेशिक सरकारों और गैर-सरकारी संगठनों को पूरक निधि प्रदान करता है, ताकि समुदाय-आधारित आउटरीच और मनोवैज्ञानिक-शैक्षणिक सेवाओं के माध्यम से आपदाओं से उबरने में आपदा प्रभावित व्यक्तियों और समुदायों की सहायता की जा सके। इसका लक्ष्य आपदाओं के प्रतिकूल प्रभावों से उबरने में जीवित बचे पीड़ितों की सहायता करना तथा उनके जीवन को पुनः आरंभ करने में सहायता प्रदान करना है। प्रदान की जाने वाली सेवाएं गैर-नैदानिक और अनाम होती हैं, और इसमें सहायक संकट परामर्श, मनो-शिक्षा, सामना करने के कौशल का विकास, और उपयुक्त संसाधनों से संपर्क सम्मिलित होते हैं।

alert - info

जानें कि  संकट परामर्श सहायता एवं प्रशिक्षण अनुदानके लिए आवेदन कैसे करें।

आपदा केस मैनेजमेंट कार्यक्रम

आपदा केस मैनेजमेंट  (DCM) एक पूरक अवॉर्ड है जो राज्य, जनजातीय या प्रादेशिक सरकार या गैर-सरकारी संगठन को आपदा प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को पुनर्वास प्रक्रिया के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। DCM में केस मैनेजर और आपदा से जीवित बचे व्यक्ति के बीच साझेदारी सम्मिलित होती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा पुनर्वास योजना के माध्यम से जीवित बचे पीड़ितों की अपूर्ण आवश्यकताओं का आकलन करना और उनका समाधान करना है। इस आपदा पुनर्वास योजना में संसाधन, निर्णय लेने की प्राथमिकताएं, मार्गदर्शन प्रदान करना और आपदा से बचे पीड़ितों की सहायता के लिए टूल्स सम्मिलित हैं।

alert - info

आपदा केस मैनेजमेंट कार्यक्रम के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए टूलकिट की समीक्षा करें।

आपदा कानूनी सेवाएं (DLS) राष्ट्रपति द्वारा घोषित प्रमुख आपदा से जीवित बचे प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करती है। ये सेवाएं उन जीवित बचे लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो निम्न आय वर्ग के हैं तथा ये सेवाएं उन मामलों तक सीमित हैं जिनमें सामान्यतः कानूनी शुल्क नहीं लगता है। आमतौर पर, दी जाने वाली कानूनी सहायता में बीमा दावों (जैसे स्वास्थ्य, संपत्ति या जीवन) में सहायता, आपदा में खोए कानूनी दस्तावेजों की पुनर्प्राप्ति या प्रतिकृति, घर की मरम्मत और ठेकेदारों और/या मकान मालिकों के साथ विवादों में सहायता, पावर ऑफ अटॉर्नी और अभिभावकत्व सामग्रियों की तैयारी तथा FEMA अपील सम्मिलित हैं। DLS का क्रियान्वयन अमेरिकन बार एसोसिएशन के युवा वकीलों के प्रभाग के साथ साझेदारी में किया जाता है।

alert - info

आपदा कानूनी सेवाओं संबंधी और अधिक जानकारी के लिए DisasterAssistance.gov के कानूनी सेवा पृष्ठ पर जाएँ।

आपदा बेरोज़गारी सहायता

आपदा बेरोज़गारी सहायता, राष्ट्रपति द्वारा घोषित प्रमुख आपदा से जीवित बचे प्रभावित व पात्र लोगों को बेरोजगारी लाभ और पुनः रोजगार सहायता सेवाएं प्रदान करती है। ये सेवाएं यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर की जिम्मेदारी हैं और प्रभावित राज्य, जनजातीय या प्रादेशिक कार्यबल एजेन्सी द्वारा प्रशासित की जाती हैं। DUA आपदा से जीवित बचे केवल उन पीड़ितों के लिए उपलब्ध है जो अन्यथा अपने राज्य, जनजातीय या प्रादेशिक कार्यबल एजेन्सी के माध्यम से बेरोजगारी बीमा (UI) के लिए पात्र नहीं हैं।

alert - info

DUA और पात्रता आवश्यकताओं संबंधी और अधिक जानकारी के लिए DisasterAssistance.gov के आपदा बेरोजगारी सहायता पृष्ठ पर जाएँ

स्वैच्छिक एजेन्सी समन्वय

स्वैच्छिक एजेन्सियां आपदा के बाद जीवित बचे पीड़ितों को सहायता सेवाएं प्रदान करने वाली प्रथम एजेन्सियों में से हैं तथा संपूर्ण पुनर्वास अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों को सहायता प्रदान करना जारी रखती हैं। इन संगठनों का कार्य संघीय सहायता का पूरक है तथा कवरेज में अंतरालों को पाटने में सहायता कर सकता है। FEMA के स्वैच्छिक एजेन्सी समन्वयक समुदायों को अपूर्ण आवश्यकताओं का आकलन करने और प्रारंभिक समन्वय प्रयासों को व्यवस्थित करने में सहायता करते हैं, साथ ही पुनर्वास प्रक्रिया में व्यक्तियों व परिवारों की सहायता के लिए बनाए गए स्थानीय दीर्घकालिक पुनर्वास समूहों को विकसित और निर्देशित करते हैं।

alert - info

और अधिक जानकारी के लिए स्वयंसेवक एवं दान पृष्ठ पर जाएं, या यदि आपके कोई अतिरिक्त प्रश्न हों तो हमें ईमेल करें

रेफ़रल सूचियाँ

जीवित बचे पीड़ितों को FEMA के अलावा अन्य स्रोतों से भी संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं। अतिरिक्त संसाधन प्राप्त करने के लिए हमारी राज्य, क्षेत्रीय और स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की रेफ़रल सूची देखें।

पीड़ितों के लिए अतिरिक्त संसाधन

किसी आपदा से पहले तैयारी करने या उसके बाद सहायता पाने के लिए Ready.gov पर निम्नलिखित सहित कई साधन और संसाधन उपलब्ध हैं:

कृपया ध्यान दें

FEMA के व्यक्तिगत सहायता कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आवश्यकताओं को पूरा करना है, तथा सभी नुक़सानों को कवर करना नहीं है। कुछ लोग एक से अधिक कार्यक्रमों से सहायता के लिए पात्र होते हैं; हो सकता है कि आपको अन्य संघीय और स्वैच्छिक एजेन्सियों से अतिरिक्त सहायता मिल रही हो। हालाँकि, आप एक ही आवश्यकता के लिए एक से अधिक कार्यक्रमों या संस्थाओं से सहायता प्राप्त नहीं कर सकते हैं, जिसमें आपकी बीमा कंपनी भी सम्मिलित है।

आखरी अपडेट